Type Here to Get Search Results !

3M अवॉइड थ्योरी By Chandan Nath Goswamy

0

3M अवॉइड थ्योरी By Chandan Nath Goswamy

                                बच्चे भगवान के रूप समझे जाते हैं और देश का भविष्य होते हैं। लेकिन आजकल के टेक्नोलोजी के जमाने में देश के भविष्य यानि बच्चे अपना जीवन खतरे में डाल रहे हैं।

मनुष्य के जीवनकाल की विभिन्न अवस्थाओं में से बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था हठीली और जिद्दी अवस्थाएँ मानी जाती हैं।

किशोरावस्था में मनुष्य की बुद्धि न तो अविकसित होती हैं, न ही पूर्ण विकसित होती हैं बल्कि अर्द्धविकसित होती हैं।

सभी बच्चे अपनी बाल्यावस्था में ही विद्यार्जन के लिए विद्यालय  जाते हैं। आजकल की दिखावेपन की प्रवृति व भौतिक सुख-सुविधाओं के युग में बच्चे अपनी माता-पिता या अभिभावकों से विभिन्न चीजों के लिए हठ करते रहते हैं जिनमें मोबाइल, पॉकेट मनी, मोटरसाइकिल, घड़ी, लेपटॉप, टैब आदि शामिल हैं।

यहाँ मैं 3 M Avoid Theory के बारे में बताना चाहूँगा। सभी विद्यार्थियों को अपने विद्यार्जन जीवन में 3M यानि M से शुरू होने वाली तीन वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।

M से शुरू होने वाली तीन वस्तुएँ हैं-

1. M - Mobile

2. MMoney

3.  MMotorcycle

इन तीनों में कोई एक वस्तु भी उनके पास हो तो निश्चित ही उनका ध्यान अपनी पढ़ाई से विचलित होगा। हालांकि मैं इस बात से सहमत नहीं हूँ की  ये तीनों वस्तुएँ विद्यार्थियों के लिए पूर्ण रूप से दुरुपयोगी हैं।

अब जानिये इन तीनों वस्तुओं का विद्यार्थी जीवन पर दुष्प्रभाव-

1.  Mobile- मोबाइल विद्यार्थी के लिए उपयोगी तो होता है, लेकिन बिना समुचित समय प्रबंधन के कारण इस यंत्र से उनका समय बर्बाद हो जाता है और उनका ध्यान पढ़ाई पर टिक नहीं पाता।

यदि वह उस मोबाइल को स्विच ऑफ या फ्लाइट मोड में कर पढ़ाई करने बैठता हैं तो भी उसका ध्यान (मन) मोबाइल में ही रहेगा।

                      2. Money- व्यक्ति अपने जीवन में रुपया, पैसा, धन-दौलत, शौर्य और इज्जत के लिए हर क्षण संघर्ष करता रहता है।

लेकिन विद्यार्थी जीवन में अपने पास ज्यादा रुपये नहीं रखने चाहिए। ज्यादा रुपये रखने से अपना जेब खर्च बढ़ जाता है और फिजूलखर्ची की आदत पड़ जाती है। कभी अपने दोस्त मिलते हैं तो खर्च करवा लेते हैं या उधार मांगते हैं तो भी उन्हें मना नहीं कर सकते। यदि वे समय पर वापस नहीं लौटाते हैं तो हमे मांगने पड़ते हैं, इससे कभी-कभार अपनी दोस्ती में भी दूरी बन जाती है वो भी सिर्फ कुछ रुपयों की वजह से। विद्यार्थी जीवन में ज्यादा रुपए रखने से दारू / बीयर पार्टी या अन्य एलकेलोयड्स के कारण शुरुआती दौर की मौज मस्ती आगे जाकर बुरी लत बन जाती है।


3. Motorcycle- मोटरसाइकिल की वजह से दुर्लभ राह भी सुलभ हो जाती है। लेकिन विद्यार्थी जीवन में यह सदुपयोगी से कई ज्यादा दुरुपयोगी बन गयी है

मोटरसाइकिल से पेट्रोल के लिए पैसे खर्च होते है, साथ ही दौड़ की होड़ (Riding Race Competition) में दुर्घटनाएं भी ज्यादा सुनने में आती है।


अतः मेरा कहना है कि आप अपने विद्यार्थी जीवन में इन तीन चीजों अर्थात मोबाइल, मनी(धन) और मोटरसाइकिल  से दूर रहिए।

यहीं हैं विद्यार्थियों के लिए 3M अवॉइड थ्योरी।

इस पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ