Education, Career, Blogging & Helpful Guides in Hindi

Hindi Guides for Education, Career & Online Growth

Simple Hindi articles, exam updates, online earning ideas, biographies and useful learning resources by Chandan Nath Goswamy.

Make Money Online, Education, Biography, How to, Earn Money, Biology, Chemistry, Physics, Online paise kaise kamaye, jeevani, Festival, Day Celebration , Biography in hindi; how to invest

जानिए, आखिर 14 नवंबर को ही क्यूं मनाया जाता है, बाल दिवस (Children's Day)

नमस्कार, दोस्तों,

आज के इस Blog Post में हम बात करने वाले है एक ऐसे टॉपिक की, जिसके बारे में हरेक Student को जानना जरूरी है। आज का हमारा टॉपिक है, 14 नवंबर को ही क्यूं मनाया जाता है, बाल दिवस.

जानिए 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस (Children’s Day ) 


आज 14 नवंबर को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है। इस दिन को देश में Children’s Day यानि बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद देश में वर्ष 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन 1964 से इसे 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। ऐसा क्यों हुआ, आइए हम आपको बताते हैं।


जानिए क्यों मनाते थे 20 नवंबर को ही बाल दिवस


संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी को देखते हुए भारत में भी आजादी के बाद 20 नवंबर को Children’s Day के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में आजादी के बाद पहला बाल दिवस वर्ष 1959 में मनाया गया था। लेकिन वर्ष 1964 में प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद इसे बदल कर उनके जन्मदिन वाले दिन यानी 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। दुनिया के कई देश आज भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाते हैं।



क्यों चुना गया पंडित नेहरू के जन्मदिन की तारीख


पं जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। जब भी वे खाली रहते तो अपना समय बच्चों के साथ बिताया करते थे। वे हमेशा इन बच्चों को देश के भविष्य के रूप में देखते थे, इसलिए बच्चों को उनके मौलिक अधिकार खासतौर शिक्षा दिलाने के पक्षधर थे। ताकि देश की एक मजबूत नींव तैयार हो सके। देश के आजाद होने के बाद जब पं नेहरू ने पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली, तो बच्चों की शिक्षा उनकी प्राथमिकता पर थी।


उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान आदि की स्थापना की व युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए देश को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। पं नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ कर भारत में उद्योग के नए युग की शुरूआत की। शिक्षा के क्षेत्र में नेहरू के इस योगदान व बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए उनकी मृत्यु के बाद देश में उनके जन्मदिन की तिथि यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

बाल दिवस २०२१

बाल दिवस 2024

बाल दिवस कब मनाया जाता है?

बाल दिवस मनाने के कारण 

14th November (Children's Day Special)

When is Children's Day Celebrated?

Why is Children's Day Celebrated ?

Children's Day Celebration





All time Best Articles