Type Here to Get Search Results !

UPSC सिविल सर्विस 2020:UPSC ने जारी किया सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल

0
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
 आयोग की तरफ से आज जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी, 2021 से किया जाएगा। UPSC सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल के मुताबिक यह परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक चलेंगी। सिविल सेवा प्रीलिम्स 2020 में सफल घोषित हुए अभ्यर्थी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर मेन्स एग्जाम का शेड्यूल 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। 

सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल

UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 8 जनवरी 2021 से शुरू होने जा रही है जो 17 जनवरी 2021 तक चलेगी जिसका time table नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके Download कर सकते है। 



UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया था। जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी,लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण परीक्षा की तारीख को बढ़ा दिया गया। इसके बाद जारी हुए रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित हुई। आयोग ने परीक्षा के 20 दिन बाद ही प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स द्वारा 28 अक्टूबर से मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 11 नवंबर 2020 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ