RBSE Board Exams Update 2021

 परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: RBSE की 10वीं और 12वीं के एग्जाम टले।

RBSE Board Exam Update 2021


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने RBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। 

परीक्षा पर ये बड़े फैसले

1. 12वीं की परीक्षाएं, जो 6 मई से  होनी थीं, उन्हें टाल दिया गया है। बाद में 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला किया जाएगा। 

2. 10वीं की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। ये भी 6 मई से शुरू होनी थीं।

3. 8 वीं, 9 वीं व 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

4. कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय तो पहले भी ले लिया गया है।



ये फैसले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिया गया। 

6 मई से होनी थीं RBSE बोर्ड की परीक्षाएं

RBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मई से होनी थी। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन चलाया है। RBSE की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं को मिलाकर 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होने वाले थे।

कई राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू

कोरोना से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में एग्जाम करवाना बड़ी चुनौती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं। MPPSC की परीक्षाएं भी टाली गई हैं। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगर सुनीता स्वामी नागौर की बायोग्राफी (Biography of Singer Sunita Swami in Hindi)

Youtube video को HD Quality में कैसे Download करें

Why Is Varanasi Considered India’s Spiritual Capital? - CHANDAN NATH GOSWAMY