Education, Career, Blogging & Helpful Guides in Hindi

Hindi Guides for Education, Career & Online Growth

Simple Hindi articles, exam updates, online earning ideas, biographies and useful learning resources by Chandan Nath Goswamy.

Make Money Online, Education, Biography, How to, Earn Money, Biology, Chemistry, Physics, Online paise kaise kamaye, jeevani, Festival, Day Celebration , Biography in hindi; how to invest

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी किसान जल्दी करवा ले EKYC, वरना नही मिलेगा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी किसान जल्दी करवा ले EKYC, वरना नही मिलेगा लाभ





 हैलो दोस्तों नमस्कार ! 

आज सभी का हमारे ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है। आज मैं आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की एक नई अपडेट के बारे में अवगत करवाना चाहता हूँ।

जिन किसान बंधुओं को केंद्र सरकार द्वारा 2000 रुपये की तीन किस्तों यानि 6000 रुपये प्रति वर्ष लाभ दिया जाता है। उन किसान भाइयों को अब इसी तरह आगे भी योजना का लाभ लेना है, तो जल्दी ही ekyc करवानी होगी।

यदि योजना के लाभार्थी किसान ekyc नहीं करवाते हैं तो उनको इस योजना से वंचित किया जा सकता है।

यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं और अपनी ekyc करवाना चाहते हैं तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी CSC सेंटर पर संपर्क करें।


ekyc के लिए आवश्यक दस्तावेज़-

1. आधार कार्ड 

2॰ योजना के अंतर्गत पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP

3. जो किसान लाभार्थी के रूप में पंजीकृत है, उस स्वयं को सीएससी सेंटर पर जाकर फिंगर लगवानी है। 


PM kisan योजना EKYC Last Date

फिलहाल पीएम किसान योजना के तहत ekyc करवाने की कोई अंतिम तिथि नहीं है।




All time Best Articles