जानिए, आखिर 14 नवंबर को ही क्यूं मनाया जाता है, बाल दिवस (Children's Day)

नमस्कार, दोस्तों, आज के इस Blog Post में हम बात करने वाले है एक ऐसे टॉपिक की, जिसके बारे में हरेक Student को जानना जरूरी है। आज का हमारा टॉपिक है, 14 नवंबर को ही क्यूं मनाया जाता है, बाल दिवस. जानिए 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस (Children’s Day ) आज 14 नवंबर को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है। इस दिन को देश में Children’s Day यानि बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद देश में वर्ष 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था , लेकिन 1964 से इसे 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। ऐसा क्यों हुआ, आइए हम आपको बताते हैं। जानिए क्यों मनाते थे 20 नवंबर को ही बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी को देखते हुए भारत में भी आजादी के बाद 20 नवंबर को Children’s Day के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में आजादी के बाद पहला बाल दिवस वर्ष 1959 में मनाया गया था। लेकिन वर्ष 1964 में प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद इसे बदल कर उनके जन्मदिन ...