Type Here to Get Search Results !

राजस्थान में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा निरस्त:

0

राजस्थान में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा निरस्त: 1736 पदों पर की जानी थी भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कैंसल की परीक्षा


1538 गैर अनुसूचित क्षेत्र के और 198 अनुसूचित क्षेत्र के पदों पर भर्ती की जानी थी, 2018 और 2019 में विज्ञप्ति जारी कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे....

राजस्थान में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जिसका आयोजन 27 दिसंबर को किया जाना था। इसके तहत कुल 1736 पदों पर भर्ती की जानी थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर बीएल जाटव इसके आदेश जारी किए गए। जानकारी अनुसार कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते फार्मासिस्ट सीधी भर्ती 2018 को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।


गौरतलब है कि 2018 और 2019 में विज्ञप्ति जारी कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कुल 1538 गैर अनुसूचित क्षेत्र के और 198 अनुसूचित क्षेत्र के पदों पर भर्ती की जानी थी। कुल 1736 पदों पर भर्ती होनी थी। अब नए आदेश के साथ ही फार्मासिस्ट सीधी भर्ती 2018 ले संबंधित समस्त कार्यवाही निरस्त कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ