World Heritage Day: क्यों और कब से मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस

यूनेस्को प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को ‘ वर्ल्ड हेरिटेज डे ’ के रूप में मनाता है| इस दिन विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों और विरासतों को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है| लोग दुनियाभर से ऐसे ऐतिहासिक स्थलों और विरासतों को देखने के लिए आते है, जिससे प्राकृतिक धरोहरों के बारे में नयी पीढ़ी को जानकारी होती है, जो की आगे की पीढ़ी में विस्तारित होती है| विरासतों को सुरक्षित रखने के लिए यह यूनेस्को का जागरूकता अभियान है, जिससे सारे देश इस तरफ ध्यान दे और अपने- अपने देश की विरासत को बनाये रखे| विश्व धरोहर स्थल वह स्थान जो सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व का केंद्र होते है, जो ऐतिहासिक और पर्यावरण को सजोये रखते है ऐसे स्थलों को विश्व धरोहर स्थल कहा जाता है| यह स्थल लगभग प्रत्येक देश में होता है| इन स्थलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व होता है| जो कि पर्यावरण स्तर को भी बनाये रखते है| इन स्थानों की पहचान संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को के द्वारा की जाती है जिसके बाद इन्हें विश्व धरोहर की मान्यता प्रदान की जाती है| मान्यता देते समय यूनेस्को देखता है, कि वह स्थल मा...